{"_id":"638260d793daa65bbe6c68b4","slug":"ward-6-team-won-the-inaugural-match-baghpat-news-mrt6153581147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उद्घाटन मैच वार्ड छह की टीम ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उद्घाटन मैच वार्ड छह की टीम ने जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। उद्घाटन मैच वार्ड छह की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी पंडित अंकुर शर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुलकित गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वार्ड नंबर एक व वार्ड नंबर छह के बीच खेला। वार्ड छह की टीम ने पहले खेलते हुए सात ओवर में 93 रनों का स्कोर बनाया। वार्ड एक की टीम 92 रन ही बना पाई और एक रन से मैच हार गई।
मैच में वंश सिंघल को मैन ऑफ द मैच चुना। दूसरा मैच वार्ड नंबर पांच व वार्ड नंबर नौ के बीच हुआ। वार्ड नौ की टीम ने पहले खेलते हुए 76 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड पांच की टीम ने दस विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन
तीसरा मैच वार्ड सात व वार्ड चार की टीम के बीच खेला गया। वार्ड चार की टीम ने पहले खेलते हुए 118 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड सात की टीम ने बिना विकेट खोए 119 रन बनाकर मैच लिया। सागर को मैन ऑफ द मैच चुना। प्रतियोगिता में पूर्व सभासद राकेश कुमार, मास्टर विकास, समाजसेवी अनिल गांधी, मोंटी, अरविंद शर्मा, आशीष शर्मा, प्रधानाचार्य मूलचंद, पीटीआई संजय कुमार मौजूद रहे।