फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   wanted to stop being medical, so took it

मेडिकल होने से रोकना चाहता था, इसलिए लेकर गया

Wed, 08 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
wanted to stop being medical, so took it
- पुलिस ने युवक को सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया
विज्ञापन

- मंगलवार को कलक्ट्रेट के पास से दुष्कर्म पीड़िता को लेकर चला गया था चचेरा देवर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट के पास से दुष्कर्म पीड़िता को लेकर जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी चचेरे देवर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़िता का मेडिकल नहीं होने देना चाहता था और इसलिए उसे पुलिस सुरक्षा के बावजूद लेकर चला गया था।
बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ चचेरे देवर ने छह सितंबर की रात घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। रिपोट दर्ज होने के बाद मंगलवार सुबह महिला कांस्टेबल मंजू यादव पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रही थी। कलक्ट्रेट के पास से पुलिस सुरक्षा के बावजूद दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी लेकर चला गया था। दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया था और पुलिस अधिकारियों के साथ ही कई थानों की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। करीब पांच घंटे बाद महिला को पुलिस ने बरामद करने का दावा किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह महिला का मेडिकल नहीं होने देना चाहता था। वहीं, उस पर दुष्कर्म के मुकदमे में महिला के बयान के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

महिला का कड़ी सुरक्षा में मेडिकल कराया
बालैनी थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि एक दारोगा व एक महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में बुधवार को पीड़ित महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया। मंगलवार को एक महिला कांस्टेबल ही पीड़िता को लेकर अस्पताल जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed