फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wanted criminals should be caught soon: SP

वांछित अपराधियों को जल्द पकड़ा जाए: एसपी

Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Wanted criminals should be caught soon: SP
एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों को बैठक करके दिशा निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस लाइन में शनिवार देर शाम एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपराध समीक्षा बैठक की। थाना प्रभारियों को लंबित मामलों की विवेचना जल्द पूरा करने के लिए कहा। एसपी ने कहा कि वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएं।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी थानों में दर्ज केसों की समीक्षा की। इन मामलों में वर्तमान कार्रवाई को देखते हुए थाना प्रभारियों से जवाब तलब किया गया। एसपी ने कहा कि थानों पर विवेचनाएं लंबित नहीं होनी चाहिए। चुनाव ड्यूटी में गए पुलिस कर्मियों के वापस आते ही विवेचनाओं को जल्द निपटाया जाएं। एसपी ने कहा कि नेशनल व स्टेट हाईवे के साथ ही संपर्क मार्गों पर गश्त लगातार की जाएं। गांवों में चुनाव को देखते हुए किस तरह की गतिविधियां हो रही है, उन पर ध्यान रखा जाए। इसके अलावा जिन परिवारों में रंजिश चल रही हो, उन पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएं। समीक्षा बैठक में सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ मकान में घुसकर एक युवक ने 18 फरवरी को तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के झगड़े में काट लिया
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करते हुए दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। एक महिला ने दूसरी महिला को काटकर घायल कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed