{"_id":"67eed8cdb4c195b3f6032f9a","slug":"wakf-amendment-bill-will-not-harm-muslims-abhinay-chaudhary-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-129121-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ संशोधन विधेयक से मुस्लिमों को नहीं होगा नुकसान : अभिनय चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ संशोधन विधेयक से मुस्लिमों को नहीं होगा नुकसान : अभिनय चौधरी
Fri, 04 Apr 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर बराल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते रालोद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक से मुस्लिमों को कोई नुकसान नहीं होगा। कुछ राजनीतिक दल वोट के लिए विधेयक को गलत बताकर मुस्लिम समाज के लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं। इसलिए उनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
वह बृहस्पतिवार को बड़ौत में रालोद कार्यालय पर पहुंचे थे। जहां बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एक बूथ से दस यूथ को जोड़ने का काम किया जाएगा। तब जाकर पार्टी बूथ लेवल से मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ़ भीमराव आंबडेकर की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी।
कार्यक्रम में युवाओं से बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। इसके अलावा छह से 29 मई तक प्रदेशभर में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इसमें युवा कार्यकर्ता जनता को पार्टी की नीतियों व चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को बताने का काम करेंगे। उन्होंने साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं को प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिंह गठीना, युवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी, सुभाष गुर्जर, राजू तोमर सिरसली, विकास बाछौड़, राहुल धामा, आनंद छिल्लर रहे।