फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waiting for an hour to get the slip cut

पर्ची कटवाने के लिए एक-एक घंटे का इंतजार

Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Waiting for an hour to get the slip cut
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद सीएचसी में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है। वर्तमान में हर रोज 300 मरीज ओपीडी के लिए पहुंच रहे है। ओपीडी की पर्ची काटने के लिए केवल तीन खिड़कियां है। इस कारण यहां दिनभर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिलती है। कई बार मरीज एक घंटे तक लाइन में लगे रहते है। इसके पश्चात मरीज पर्ची कटवाते है और फिर जांच करवाने के लिए लगी लाइन में खड़े हुए दिखाई देते है। हालात यह है कि पर्ची कटवाने से लेकर जांच करवाने में ही मरीजों का पूरा दिन निकल जाता है।
विज्ञापन

300 तक पहुंची ओपीडी
सीएचसी में एक सप्ताह में मरीजों की संख्या दो गुणा बढ़ गई है। पूर्व में करीब 100 मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते थे। मगर, अब मौसम में बदलाव होने और कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद सामान्य रोग के मरीज भी सीएचसी पहुंच रहे है। दिनभर सीएचसी में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

कोरोना नियमों की हो रही अवहेलना
अस्पताल में कोविड नियमों का उल्लंघर भी खूब हो रहा है। मरीज बिना मास्क और सामाजिक दूरी के लाइन में लगे हुए दिखाई देते है।
कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सामान्य रोगियों की जांच की जा रही है। समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे है। - डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed