फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Volunteers took out a cleanliness rally by practicing yoga

स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास कर स्वच्छता रैली निकाली

Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took out a cleanliness rally by practicing yoga
बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई जेवी कॉलेज के सात दिवसीय शिविर के समापन पर स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास कर स्वच्छता रैली निकाली।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास कर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। दूसरे सत्र में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अलका रानी, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. एम एस राठी, कार्यालय अधीक्षक पूनम मलिक, डॉ. एके शर्मा, विनोद भारद्वाज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया । कार्यक्रम में भाषण, कविता, लोकगीत, देशभक्ति गीत, नृत्य, लघु नाटिका आदि प्रस्तुत किए। इसमें प्राचार्य डॉ. अलका रानी ने छात्राओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इसमें डॉ. रश्मि निगम, डॉ. सौरभ, सुरेंद्र सिंह, नितिन, कृष्णपाल आदि का सहयोग रहा।

वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना जेवी डिग्री कॉलेज की चतुर्थ इकाई का दूसरे दिन यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। स्वयंसेविकाओं ने जन कल्याण एवं राष्ट्र उत्थान की कामना की। बाद में मलीन बस्तियों में साफ-सफाई कर स्वच्छता रैली निकाली। उन्होंने जरूरत मंदों को कपड़े बांटे। इसमें डॉ. रश्मि निगम, महेंद्र राठी, डॉ. पूनम मलिक, तनु, मनु, नुपूर, रीतू, आंचल, वर्षा, नीशू, मीनाक्षी, गुंजन, शालू अंकित, गुंजन, शालू, अंकिता, प्रिया, मुस्कान, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed