{"_id":"603937a88ebc3ee9162cbea8","slug":"volunteers-distributed-masks-made-aware-baraut-news-mrt527218814","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेविकाओं ने बांटे मास्क, किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेविकाओं ने बांटे मास्क, किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ इकाई के दयानन्द बाल विद्या मंदिर में चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन स्वयं सेविकाओं ने मास्क बांटकर लोगों को कोरोना के प्रति सचेत किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी के निर्देशन में पांचवें दिन शुरू हुए शिविर का शुभारंभ वंदना, लक्ष्य गीत व रासेयो गीत से हुआ। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं को तनावमुक्त करने के लिए टिप्स दिए गए। द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने बावली रोड, बिजरौल रोड़, अग्रसैन मूर्ति, संजय मूर्ति, ठाकुरद्वार से रैली निकालते हुए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया और उन्हें मास्क बांटे। उधर इसी कॉलेज के डीएस भवन में स्वयं सेवकों ने मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित कार्यशाला में विचार रखे। शिविर स्थल पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही नगर के मुख्य मार्गों से जनसंख्या नियंत्रण रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर नीलेश मौर्या ने मतदान के प्रति स्वयं सेवकों को जागरूक किया। इस अवसर पर उज्जवल पांडे, पारिक मलिक, रिंकू, विक्रम, पुष्पेंद्र, मोहन सिंह, धीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, विपिन, विपुल, सुभाष गंगवार, शहराज शामिल रहे।