फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Viral is troubling, bad condition due to cough and cold

Baghpat News: वायरल कर रहा परेशान, खांसी-जुकाम से बुरा हाल

Wed, 19 Apr 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 19 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Viral is troubling, bad condition due to cough and cold
बागपत। गर्मी बढ़ने के साथ ही वायरल लोगों को परेशान कर रहा है। खांसी-जुकाम से भी लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वायरल होने पर शरीर में दर्द और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल और सीएचसी में मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 700 और सीएचसी बागपत में 300 नई ओपीडी हो रही है। इनमें अधिकांश मरीज वायरल के पहुंच रहे हैं और एलर्जी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को मास्क का प्रयोग करने के अलावा स्वच्छता और सामाजिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। कोरोना की जांच भी बढ़ाई गई है। ओपीडी में जांच करने वाले मरीजों को संदिग्ध मरीजों की कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
त्वचा और आंख की एलर्जी के मरीज भी बढ़े
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि मौसम में गेहूं की कटाई और लू के कारण त्वचा, आंखों की एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। पिछले एक सप्ताह में सीएचसी पर वायरल के अलावा एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे एलर्जी से बचाव के लिए आंखों को ताजे पानी से धोए और धूप में चश्मे का प्रयोग करें। शरीर को ढककर ही घर से बाहर निकलें।
---
बच्चों में भी बढ़ रही बीमारी
गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों को बुखार के साथ डायरिया की परेशानी हो रही है। वायरल और खांसी जुकाम भी बच्चों को परेशान कर रहा है। गर्मी में जिला अस्पताल में आने वाले सबसे अधिक बच्चे वायरल, खांसी, सांस लेने में परेशानी के आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में बच्चों की ओपीडी बढ़ी है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यप्रकाश का कहना है कि गर्मी में बच्चे वायरल से पीड़ित हो रहे हैं। खांसी-जुकाम भी बच्चों को परेशान कर रही है। गर्मी में बच्चों का अधिक ध्यान की जरूरत होती है।

---
लोगों को किया जा रहा जागरूक
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी का कहना है लोगों को गर्मी में बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने और समय पर उपचार की सलाह दी जा रही है।
---
क्या है लक्षण
- तेज बुखार के साथ खांसी-जुकाम होना
- शरीर में दर्द होना, संस लेने में परेशानी आना
- आंख और नाक से पानी आना
- सिर में दर्द और छींक आना
- भूख ना लगना और पैरों में दर्द होना
- आंख और शरीर में खुजली होना
---
कैसे करें बचाव
- मास्क का प्रयोग करें और स्वच्छता का ध्यान रखें
- पेय पदार्थाें का अधिक सेवन करें
- पानी को उबाल कर पीएं
- बाहर के खाने से बचे और ताजे फल खाएं
- अधिक ठंडा पानी पीने से बचें
- दूषित खाना खाने से परहेज करें

- धूप में शरीर को ढककर निकले और काले चश्मे का प्रयोग करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed