{"_id":"61df0f7ad9ff1855436814ba","slug":"villagers-stopped-the-construction-of-the-culvert-baghpat-news-mrt573120283","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रुकवाया पुलिया का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रुकवाया पुलिया का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पुसार बस स्टैंड पर बराल मार्ग पर पुलिया की मरम्मत करने आए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों का क्षेत्रवासियों ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया। उधर, जेई ने पुलिया तोड़कर दोबारा बनाने की बात कही है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि बिराल मार्ग पर जो पुलिया बनी हुई है, वह सड़क से करीब तीन फीट ऊंची है। इसके कारण बिराल और दोघट की तरफ से आने वाले गन्ना लदे वाहनों के पलटने का डर बना रहता है। पुलिया बनने के दो सप्ताह बाद ही टूट गई थी। ठेकेदार ने टूटी पुलिया पर ही रोड़ी डालकर ठीक करा दी थी। इसे लेकर एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उन्हें समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। बुधवार को जेई हरीश कुमार ने मजदूरों से जैसे ही पुलिया से आगे सड़क पर सीमेंट एवं रोड़ी डलवानी शुरू की तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिया को तोड़कर दूसरी पुलिया बनाने की मांग करते हुए काम रुकवा दिया। इस मौके पर सहदेव भगत जी, ऋषिपाल सिंह, उदयवीर, सुनील आदि मौजूद रहे। उधर, जेई हरीश कुमार ने बताया की पुलिया तोड़कर दोबारा बनवाई जाएगी।