फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers stopped construction work within an hour

ग्रामीणों ने एक घंटे में ही रुकवा दिया निर्माण कार्य

Fri, 29 Apr 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped construction work within an hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। दो करोड़ 27 लाख 75 हजार रुपये की लागत पर से बनने वाले खेकड़ा-सुन्हैड़ा संपर्क मार्ग पर शुक्रवार को ठेकेदार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। एक घंटे बाद ही स्थानीय ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप सामग्री ना लगाने का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवा दिया। ठेकेदार को खरी-खोटी भी सुनाई। ग्रामीणों ने डीएम और क्षेत्रीय विधायक से शिकायत कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
खेकड़ा से क्षेत्र के गांव सुन्हैडा जाने के लिए कोई सीधा संपर्क मार्ग नहीं था। सुन्हैडा के ग्रामीण कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों से संपर्क मार्ग बनवाने की मांग करते आ रहे थे। वर्ष 2021 मे भाजपा विधायक योगेश धामा ने प्रदेश सरकार से खेकड़ा और सुन्हैड़ा के बीच 3.49 किलोमीटर लंबाई वाले संपर्क मार्ग की स्वीकृति दिलवाई थी। इसी के साथ ही सड़क निर्माण के लिए दो करोड़ 27 लाख 75 हजार रुपये को धनराशि भी स्वीकृत कराई थी। शुक्रवार को ठेकेदार धूम सिंह ने खेकड़ा सुन्हैड़ा गांव संपर्क मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराया। पता लगने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने सड़क में मानक से कम सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार को खरी खोटी सुनाई और निर्माण कार्य बंद करा दिया। साथ ही जिलाधिकारी राजकमल यादव और क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा को फोन कर ठेकेदार की शिकायत की।
विज्ञापन

ग्रामीण सुखपाल, रमेश, कंवरपाल, बबलू, बिजेंद्र, सुदर्शन, बेदपाल आदि का कहना था कि कई वर्षों के इंतजार के बाद निर्माण शुरू हुआ है। मगर, ठेेकेदार मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं कर रहा है। इससे सड़क जल्दी टूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ठेकेदार धूम सिंह ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed