फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers ... stay at home, found corona victim here

गांव वालों ... घर में रहना, यहां मिला है कोरोना पीड़ित

Thu, 26 Mar 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers ... stay at home, found corona victim here
बागपत के एक गांव में लोगो से अपील करती डीएम शकुंतला गौतम व एसपी एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव - फोटो : BAGHPAT
गांव वालों ... घर में रहना, यहां मिला है कोरोना पीड़ित
विज्ञापन

बागपत। दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि होते ही पुलिस-प्रशासन की टीम हरकत में आ गई। गांव के एक किमी के दायरे को सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के नेतृत्व में गांव को सैनिटाइज कराया गया। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की, गांव में कोरोना का केस मिला है, इसलिए घर में ही रहें। किसी को कोई समस्या है या सामान मंगाना है तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। इस दौरान एडीएम अमित कुमार, एसडीएम रामनयन और सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
गांव में घूमता रहा कोरोना पीड़ित
कोरोना पीड़ित युवक 19 मार्च को दुबई से लौटा था। उसे खांसी और बुखार की शिकायत हुई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। 24 मार्च को स्वास्थ्य विभाग ने युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पांच दिन तक युवक गांव के सैकड़ों लोगों से मिला था। ऐसे में पूरे गांव में भय की स्थिति बनी हुई है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि जिन लोगों के संपर्क में पीड़ित रहा था, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। परिवार के 9 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने का इंतजार करता रहा प्रशासन
सीएमओ ने बुधवार को ही युवक के कोरोना से पीड़ित होने की प्रबल आशंका जता दी थी। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह तक रिपोर्ट आने का इंतजार किया गया। स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट नहीं मिलने का हवाला देता रहा। जब रिपोर्ट आई, तो प्रशासन को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed