फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers staged a sit-in for not cleaning the pond

तालाब की सफाई न होने पर ग्रामीणों ने दिया धरना

Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in for not cleaning the pond
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। नंगला कनवाड़ा गांव का तालाब की करीब 40 वर्षों से सफाई नहीं हुई है। तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। शिकायत के बावजूद तालाब की सफाई नहीं कराई गई है। इसके विरोध में मंगलवार को किसानों ने धरना दिया।
नंगला कनवाड़ा गांव के तालाब की सफाई न होने के कारण इसमें बड़ी बड़ी झाड़ियां उग गई है। गांव का गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। गंदगी के कारण इसमें जहरीले सांप, बिच्छू हो गए है, जो घरों में घुस जाते है। मंगलवार को ग्रामीणों ने तालाब की सफाई और खोदाई कराने की मांग को लेकर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान रमेश चंद कश्यप ने ग्रामीणों को समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। ग्राम प्रधान रमेश चंद कश्यप का कहना है कि एक वर्ष पूर्व तालाब की खुदाई का प्रस्ताव लघु सिंचाई विभाग को भेजा था, अभी तक समाधान नहीं कराया गया। जल्द ही डीएम से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। धरना देने वालों में विपिन, पवन, रमेश, नानूराम, तेजपाल, सावित्री, गोलू, विकास, पिंटू, सुनीता, सुमन, बाला, पुष्पा मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्ची पर कुत्ते ने हमला किया
दोघट। भड़ल के भवानी राणा ने बताया कि आवारा कुत्ते ने उनकी बेटी रूद्राक्षी पर हमला घायल कर दिया। परिजनों ने किसी तरह बच्ची को बचाया। परिजनों ने घायल बच्ची को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। अब बच्ची की हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed