फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers protest against the entry of pond water in Sinauli

गंदे पानी से गुजरने को मजबूर है बच्चे

Thu, 21 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the entry of pond water in Sinauli
सिनौली गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। सिनौली गांव में नाले की सफाई व निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण तालाब का गंदा पानी आबादी में घुस गया है। जिससे रास्तों पर गंदा पानी भरा है। हालात ऐसे बने हैं कि स्कूली बच्चों को भी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया तथा दो दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता विपिन पूनिया के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि गांव की पट्टी पूनिया में तालाब स्थित है। जिसके पानी की निकासी के लिए एक नाला है। सात माह से नाले की सफाई नहीं हुई है। इस कारण तालाब का गंदा पानी गांव में घुस गया है। अंतिम पूनिया, देव पूनिया, गौतम ने बताया कि जलभराव से गांव में जगह-जगह सड़के टूटने लगी हैं। शिकायतों के बावजूद न तो ग्राम प्रधान और न ही ग्राम सचिव ध्यान दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में मयंक पूनिया, शुभम पूनिया, विनोद पूनिया, विपिन पूनिया, आशु, छोटू, सोनू, बिल्लू, नितिन, राजीव, राहुल, आशीष आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। उधर, बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि एडीओ पंचायत सुधीर तोमर को गांव भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

सिनौली गांव में पानी व कीचड़ से भरी गली से गुजरते बच्चे।

सिनौली गांव में पानी व कीचड़ से भरी गली से गुजरते बच्चे।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed