फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers protest against health department

स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ बरवाला के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against health department
बड़ौत। बरवाला गांव के काफी संख्या में ग्रामीण सोमवार को तहसील पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में इस समय डेंगू का प्रकोप है। उन्होंने एसडीएम से गांव में फॉगिंग कराने व कैंप लगवाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसान मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ मुनेश बरवाला के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सुभाष सिंह को बताया कि बड़ौत समेत देहात क्षेत्र व बरवाला गांव में पिछले दो सप्ताह से डेंगू का प्रकोप चल रहा है। लोग डेंगू से मर रहे हैं, न तो स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासनिक अधिकारी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा नहीं मिलती है। गांव में कीटनाशक का छिड़काव भी नहीं कराया गया है। उन्होंने जल्द से जल्द गांवों में फॉगिंग कराए जाने की मांग की। इस दौरान सुनील डायरेक्टर, राजकुमार, दीपक, सुनील, हरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed