फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers hostage of power house workers

ग्रामीणों ने बिजलीघर के कर्मियों को बनाया बंधक

Fri, 10 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers hostage of power house workers
दोघट (बागपत)। बिजलीघर दाहा रखा ट्रांसफार्मर 21 दिसंबर से फुंका हुआ है। इस कारण कारण दाहा, चित्तमखेड़ी, गढ़ी कांगरान, पलड़ी गांव में बिजली सप्लाई प्रभावित हो रहे है। नाराज ग्रामीणों ने बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बिजलीघर पर तैनात नोडल अधिकारी भागेश, मनोज कुमार व नरेंद्र कुमार को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि 21 दिसंबर से ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण दाहा को दो तीन घंटे ही विद्युत सप्लाई दी जा रही है। खेतों में बिजली मिल ही नहीं रही है। ग्रामीणों के बीच एसडीओ अजहर अतर व जेई सुनील शाह पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वासन दिया की वे एक सप्ताह में समस्या का समाधान करा देंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। सुशील राणा, राजेंद्र, जैन कुमार, सुनील, प्रवेश, रमेश, योगेंद, अरविंद, देवेंद्र राणा, संजय, कंवरपाल, वीरपाल, जितेंद्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला के शव का किया अंतिम संस्कार
रमाला। बुधवार को सूप गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी ली। परिजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही वह मुकदमा दर्ज कराएंगे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, इंस्पेक्टर महिपाल सिंह का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed