फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers demonstrated and demanded to fix the road

सड़क ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated and demanded to fix the road
गांगनौली में क्षतिग्रस्त हुई सड़क बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क ठीक कराने की मांग की
विज्ञापन

बागपत, दोघट। निरपुड़ा से गांगनौली तक की सड़क में जगह-जगह गड्ढों को ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी।

ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत तीन वर्ष पूर्व निरपुड़ा से टीकरी होते हुए गांगनौली तक सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क जगह-जगह से टूट गई है और गांगनौली गांव के पास सड़क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क टूटने से ग्रामीणों को वहां से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में गड्ढों से हादसा होने का डर लगा रहता है। मिल का पेराई सत्र शुरू होने वाला है, जिससे मिलों पर किसानों को गन्ने की ढुलाई करने में परेशानी होगी। कई बार अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने जल्द ही सड़क की मरम्मत न होने पर धरने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में फुरकान, शमीम, सोनू, अरुण, असलम, जब्बार, अक्षय, मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed