फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers created ruckus over lack of vaccination

वैक्सीनेशन न होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 20 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus over lack of vaccination
वैक्सीनेशन न होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि वैक्सीनेशन नहीं कराया गया तो धरना शुरू कर देंगे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोघट पर मंगलवार को लोग वैक्सीनेशन कराने पहुंचे। चिकित्सक गौरव चौधरी ने बताया कि यहां वैक्सीन नहीं हो रही है। इससे ग्रामीण नाराज हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कस्बा वासियों के आरोप था कि हमें सोमवार को सूचना दी गई थी कि मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। इस पर काफी लोग वहां टीका लगवाने पहुंच गए, लेकिन जब उनसे कहा गया कि सूचना किसी ने गलत दे दी है तो ग्रामीण नाराज हो गए। चेतावनी दी कि उन्हें वैक्सीन नहीं लगवाई गयी तो वे धरना शुरू कर देंगे। काफी देर बाद चिकित्सक गौरव चौधरी के समझाने बुझाने पर वापस लौटे। उधर, इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक बिनौली डाक्टर अतुल बंसल ने बताया कि वैक्सीन अभी कम आई है। इसलिए सिर्फ सीएचसी बिनौली पर ही टीकाकरण कराया जा रहा है। इस मौके पर ब्रजपाल, जसवीर, किरणपाल, गीता, प्रिया, रामकली, मोहनवीर, अंजू, बाबूलाल, केशव, रामवीर, कैलाशो, गीता, ब्रजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों के समझाने पर आत्मदाह टला
दोघट। बामनौली निवासी महेशपाल, खिलाड़ी सिंह, नरेशपाल, मोहनपल, राजीव, भूपेंद्र, वीरसेन आदि ने 15 दिन पूर्व डीएम कार्यालय में पत्र देकर चेतावनी दी थी कि यदि उनके पट्टों की भूमि को कब्जामुक्त कराकर उन्हें नहीं सौंपा गया तो वे लोग 20 जुलाई को डीएम कार्यालय पर आत्मदाह कर लेंगे। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में 40 वर्ष से चकबंदी प्रक्रिया चली आ रही है। इसमें उन्हें मिले चकबंदी पट्टों की भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा चला आ रहा है। शिकायत के बावजूद भी कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। इस पर मंगलवार को सीओ चकबंदी अमरीशपाल शर्मा, कानूनगो मुकेश कुमार, लेखपाल कंवरपाल ने उनके बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनीं तथा आश्वासन दिया कि ढाई माह के अंदर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने आत्मदाह का कार्यक्रम रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed