{"_id":"616091108ebc3e61ea17fd79","slug":"villagers-agitated-after-seeing-the-numbers-written-on-the-cow-tension-baraut-news-mrt559840713","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागपत में विशेष समुदाय के लोगों ने गायों पर लिखा 786, गांव में फैला तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बागपत में विशेष समुदाय के लोगों ने गायों पर लिखा 786, गांव में फैला तनाव
Mon, 11 Oct 2021 10:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:49 PM IST
सार
बागपत में वर्ग विशेष के लोगों ने कुछ गायों पर 786 लिख दिया। इसे देख गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने भी इस मामले में जांच की।
विज्ञापन
गाय पर लिखा 786
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के अंगदपुर-जौहड़ी गांव में वर्ग विशेष के लोगों ने घुमंतू गायों को बंधक बनाकर उन पर 786 लिख दिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। जिसे देख ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा कर दिया। इससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
अंगदपुर-जौहड़ी गांव में कुछ घुमंतू गाय हैं। समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने दो-तीन गायों को एक घेर में बंधक बना लिया और काली स्याही से उन पर 786 लिख दिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। ग्रामीणों ने देखा तो आक्रोश उत्पन्न हो गया। इसकी जानकारी बिनौली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं
विज्ञापन
आरोप है कि कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। उधर, तनाव बढ़ता देख वर्ग विशेष के लोग भी गोपनीय ढंग से गायों को ढूंढने में लगे रहे। इस संबंध में बिनौली थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामला प्रकाश में आया है। एक घुमंतू गाय पर लिख हुआ था, उसे मिटा दिया है। उक्त लोगों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम