फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   villagers addressed Emperor Prithviraj Chauhan as Gurjar on a board in Baghpat, resentment in Rajput society

माहौल बिगाड़ने की कोशिश: बागपत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान को बताया गुर्जर, राजपूत समाज में आक्रोश

Mon, 02 Aug 2021 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Aug 2021 03:51 PM IST
सार

मामले की जानकारी लगते ही राजपूत समाज के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने इसे समाज में वैमन्यसता फैलाने वाला कृत्य बताकर बोर्ड को तत्काल हटवाने की मांग की है। साथ ही बोर्ड लगवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
villagers addressed Emperor Prithviraj Chauhan  as Gurjar on a board in Baghpat, resentment in Rajput society
सम्राट पृथ्वीराज चौहान को गलत ढंग से किया प्रदर्शित - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान लिखा बोर्ड लगा दिया, जिससे राजपूत समाज के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने इसे समाज में रोष फैलाने वाला कृत्य बताकर बोर्ड को तत्काल हटवाने की मांग की है। साथ ही बोर्ड लगवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। राजपूत समाज के लोगों ने मामले में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम अमित कुमार को सौंपा। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार पाबला बेगमाबाद गांव के कुछ लोगों ने गांव में हाल ही में एक बोर्ड लगाया गया था। जिस पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान को गुर्जर लिखा दर्शाया गया। इससे राजपूत समाज के लोगों में रोष फैल गया। राजपूत समाज के लोगों ने एकत्र होकर  एडीएम अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

 

ज्ञापन में राजपूत विकास समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्षत्रिय समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। इतिहास भी गवाह है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजपूत योद्धा थे। लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास से छेड़छाड़ करते हुए उन्हें गुर्जर सम्राट बताकर पाबला गांव में बोर्ड लगवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि ऐसा जातीय फूट डालकर चुनाव में लाभ लेने के लिए किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष विजय फौजी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौहान, राजेश चौहान, प्रवीण चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed