{"_id":"5f6f869c8ebc3e3b4b418e8b","slug":"villagers-accuse-lekhpal-for-demanding-bribe-baghpat-news-mrt503130464","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लेखपाल पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लेखपाल पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी के ग्रामीणों ने लेखपाल पर जमीन के मुआवजे के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ी कलंजरी के देवेंद्र, बदले सिंह, नरेंद्र, ब्रजमोहन ग्रामीणों का कहना है कि उनकी काफी जमीन एक्सप्रेसवे के लिए अधिकृत की गई थी। वह काफी समय से मुआवजे के लिए लेखपाल के चक्कर लगा रहे है। लेखपाल कई बार सर्वे कर चुका है। आरोप है कि लेखपाल उनसे मुआवजे के एवज में मुआवजे का दस से 50 फीसदी तक हिस्सा मांग रहा है। हिस्सेदारी न देने पर मुआवजा न दिलवाने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि रिश्वत का विरोध करने पर लेखपाल किसान विजयपाल, बदले, देवेंद्र भाटी, जितेंद्र भाटी व बालेश्वर के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा दी है। कहना है कि इस बारे में कई बार एसडीएम को भी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नही हो पाया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।