फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village head, block chief and advocates honored

सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख व अधिवक्तओं को सम्मानित किया

Sat, 14 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Village head, block chief and advocates honored
बागपत। यादव महासभा की ओर से शनिवार को बालैनी के यदुवंशी फार्म हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला बार एसोसिएशन के विजयी अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन मांगेराम यादव, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव व करतार सिंह यादव ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में खेकड़ा के आनंद यादव को प्रदेश अध्यक्ष व विजयपाल यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया। वक्ताओं ने बच्चों की शिक्षा, शराब का सेवन बंद करने व आपसी विवादों को परस्पर निपटाने पर बल दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हुकुम सिंह, सत्यपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सोहनलाल यादव, कांता यादव, शिवराज यादव, अजय यादव, गीता यादव, ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव, जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, पुस्तकाल्य मंत्री अजय यादव व रेवन्यू बार एसोसिएशन खेकड़ा के अध्यक्ष सरदार सिंह यादव आदि को पटका पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed