फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village Development Officer suspended for cheating twelve and a half lakhs

साढ़े बारह लाख का घपला करने पर वीडीओ निलंबित

Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Village Development Officer suspended for cheating twelve and a half lakhs
जिला विकास अधिकारी ने की कार्रवाई, की जाएगी रिकवरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गांव में कराए गए विकास कार्यों में घपला करने पर जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। जवाहरनगर गांव के विकाय कार्यों में साढ़े 12 लाख रुपये का घपला उजागर हुआ था। ग्राम विकास अधिकारी वर्तमान में बिनौली ब्लॉक में तैनात है। घपला की गई राशि की रिकवरी की जाएगी।

गौरीपुर जवाहर नगर गांव के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार ने गांव में मैन रोड से श्मशान घाट तक इंटरलाकिंग कराने, पंद्रह लाइट लगाने और विकास कार्यों कराने के लिए 12 लाख 51 हजार रुपये का घपला कर दिया। जांच में विकास कार्यों में कराए गए घपले की पुष्टि हुई। जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने इस पर ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार को निलंबित कर दिया। ग्राम विकास अधिकारी वर्तमान में बिनौली ब्लॉक में तैनात है। सीडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि अन्य ग्राम पंचायतों के कराए गए विकास कार्यों की भी जांच कराई जा रही है। गौरीपुर जवाहरनगर गांव में किए गए घपले की ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed