फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vijaypal Tomar became the first president of the district bar after winning by one vote

Baghpat News: एक वोट से जीतकर विजयपाल तोमर बने थे जिला बार के पहले अध्यक्ष

Fri, 20 Sep 2024 04:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 20 Sep 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Vijaypal Tomar became the first president of the district bar after winning by one vote
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बजने के बाद दावेदारी ठोकने वाले अधिवक्ताओं की चहलकदमी बढ़ गई है। जिला बनने के बाद पहली बार हुए जिला बार के चुनाव एक वोट से जीत दर्ज कराकर विजयपाल तोमर पहले अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में तहसील बागपत को जिला घोषित किया गया। इसके बाद बागपत तहसील बार एसोसिएशन की जगह जिला बार एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें पहली बार हुए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 160 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बताया गया कि चुनाव में जिला बार के पैनल के सभी पदों पर दावेदारी ठोक रहे प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किये गये। जिसमें विजयपाल तोमर ने 78 वोट हासिल की, जबकि प्रतिद्वंदी जगमेर पंवार ने 77 वोट हासिल की। इसके अलावा अधिवक्ता रामदत्त शर्मा जिला बार के पहले महामंत्री चुने गए थे।
विज्ञापन

--------
चुनाव प्रचार शुरू हुआ, जल्द जारी होगा कार्यक्रम
जिला बार एसोसिएशन के लिए अधिवक्ताओं के तीन गुटों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। जिन्होंने चुनाव प्रचार तेज कर दिया और चैंबरों पर जाकर वोट भी मांगे जा रहे है। उधर, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि जल्द ही जिला बार के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed