फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video of serving rotis by spitting in hotel goes viral

होटल में थूक कर रोटियां परोसने का वीडियो वायरल

Fri, 28 Jan 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Video of serving rotis by spitting in hotel goes viral
बागपत के खेकड़ा स्थित होटल पर रोटी पर थूंकता कारीगर। - फोटो : KAHKRA
मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा का मामला, होटल मालिक सहित चार हिरासत में
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा स्थित एक होटल का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक रोटियां बनाते हुए उन पर थूकता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद होटल पर खाना खाने वाले लोगों में रोष पनप गया। उन्होंने होटल पर हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल मालिक और उसके तीन कारीगरों को हिरासत में ले लिया है। उधर, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में एक होटल है। होटल के रोटी बनाने वाले कारीगर की शुक्रवार की दोपहर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह रोटी बनाते हुए उन पर थूकता नजर आ रहा है। जैसे ही यह वीडियो होटल पर खाना खाने वाले हिंदू श्रमिकों के सामने आई तो उनमें रोष पनप गया। उन्होंने होटल पर हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत ही होटल मालिक और तीन कारीगरों को हिरासत में ले लिया। घटना का पता चलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए। जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, प्रांत मंत्री मधुसूदन शास्त्री, सतबीर ठाकुर, कपिल शर्मा, राजीव विश्वकर्मा, मनीष कुुमार, चेतन चंदेला आदि ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वीडियो के आधार पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - युवराज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed