फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video of Hindu Yuva Vahini workers watching obscene dance goes viral

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का अश्लील डांस देखते वीडियो वायरल

Mon, 28 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Video of Hindu Yuva Vahini workers watching obscene dance goes viral
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार की रात में अश्लील डांस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष, जिला सह प्रभारी समेत अन्य कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूरी रात कॉलोनी में डीजे पर बाहरी से बुलाई गई डांसरों को नचाया गया। इसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। हैरानी की बात तो यह है कि पूरी रात कॉलोनी में अश्लील डांस का कार्यक्रम चलता रहा, लेकिन बड़ौत कोतवाली को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

मामला दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित कांशीराम कॉलोनी का है। रविवार की रात्रि में ांशीराम कॉलोनी में बाहरी डांसर बुलाकर अश्लील डांस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर , जिला सह प्रभारी आलोक शास्त्री सहित अन्य कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी हाय मैं शरमाऊं, किस-किस को बताऊं, अपनी प्रेम कहानियां गाने पर झूमते और सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आ रहे हैं। इतना होने के बाद बड़ौत कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। उधर, सोशल मीडिया पर सोमवार को डांस कार्यक्रम के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन पर सभासद आशुतोष तोमर सहित बहुत लोग टिप्पणी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये बोले जिलाध्यक्ष व जिला सह प्रभारी
इस संबंध में जिलाध्यक्ष संजीव तोमर और जिला सह प्रभारी आलोक कुमार का कहना है कि रविवार की रात में कांशीराम कॉलोनी में कोई अश्लील डांस नहीं हुआ। कॉलोनी में एक बच्चे का जन्मदिन कार्यक्रम था। इसमें हमें बुलाया गया था। कुछ देर हम लोग भी जन्मदिन कार्यक्रम में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले सीओ
इस संबंध में सीओ आलोक कुमार ने कहा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के आधार पर पुलिसकर्मियों की पहचान कराई जा रही है। पहचान के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के जो कार्यकर्ता वीडियो में हैं और सोशल डिस्टेंस सहित शासन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ शासन को अवगत कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed