फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Victims cried in front of Minister of State

भाजपा नेता ने जमीन पर कब्जा किया तो मंत्री के सामने भाई-बहन के आंसु निकले

Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Victims cried in front of Minister of State
बागपत। नगर में दिल्ली रोड पर भाजपा नेता ने करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। इस पर पीड़ित भाई-बहन ने सोमवार को कलक्ट्रेट में राज्यमंत्री केपी मलिक को अपनी पीड़ा सुनाई। इस दौरान नाबालिग भाई-बहन की आंखों से आंसू निकलने लगे। जिस पर मंत्री ने डीएम को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, डीएम ने जमीन से अवैध निर्माण गिराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर के चौहनान मोहल्ला निवासी किशोरी पवित्रा व उसके भाई ध्रुव कलक्ट्रेट में पहुंचे। वहां राज्यमंत्री केपी मलिक को बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। वे अपनी दादी के साथ बख्तावरपुर दिल्ली में रहते हैं। यहां दिल्ली रोड पर मेरठ-बाईपास के पास उनकी करोड़ों की जमीन पर खुद को भाजपा नेता बताने वाले व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। उसने निर्माण शुरू कर दिया है। राज्यमंत्री को बताया कि उसके साथ कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी रहते हैं।वे धमकी दे रहे हैं। इसके साथ ही मंत्री को जमीन के कागजात दिखाए।
विज्ञापन

इस पर राज्यमंत्री केपी मलिक ने डीएम को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि दोनों भाई-बहन पहले उनसे मिले थे। उन्होंने तहसीलदार को काम रुकवाकर जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा था। इसके बाद तहसीलदार ने काम रुकवा दिया था, लेकिन दोबारा से निर्माण शुरू कर दिया है। तहसीलदार किसी कार्य से बाहर होने के कारण मंगलवार को आएंगे। अब निर्माण कराया तो उसे तुड़वाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed