फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Verification of ration cards begins, names of ineligible to be cut

राशन कार्डों का सत्यापन शुरू, काटे जाएंगे अपात्रों के नाम

Fri, 02 Oct 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Verification of ration cards begins, names of ineligible to be cut
राशन कार्डों का सत्यापन शुरू, काटे जाएंगे अपात्रों के नाम
विज्ञापन

बागपत। जिले की पंचायतों में दो सदस्यीय टीम का गठन कर राशन कार्डों की जांच का कार्य शुरू कराया गया है। टीम अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करेगी। प्रधान व ग्राम सचिव के प्रस्ताव के आधार पर पात्रों के कार्ड बनाए जाएंगे। टीम में गांव के विद्यालय में तेैनात शिक्षक व ग्राम सचिव घर-घर जाकर कार्डों का सत्यापन करेंगे।
पूर्ति विभाग की ओर से डीएम के निर्देश पर जिले में राशन कार्डों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिले की 245 पंचायतों में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में गांव के परिषद्ीय विद्यालय में तैनात शिक्षक एवं ग्राम सचिव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कार्ड धारकों का ब्योरा
बागपत। जिले में एक लाख 95 हजार 497 पात्र गृहस्थी कार्ड है। इन कार्डोें पर आठ लाख 70 हजार 453 यूनिट है। इनके अलावा सात हजार 683 अंत्योदय कार्ड हैं। इनमें 27 हजार तीन सौ 98 यूनिट दर्ज है। जिले में लाकडॉउन पीरियड में 17 हजार 933 नए राशन कार्ड बनाए गए, जिनमें 85 हजार 463 यूनिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्डों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के उपरांत अपात्र कार्डों को निरस्त किया जाएगा। - अभय प्रताप सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed