फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Verification of farmers taking Kisan Samman Nidhi started

किसान सम्मान निधि लेने वाले किसानों का सत्यापन शुरू

Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Verification of farmers taking Kisan Samman Nidhi started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों का खुली बैठक में सत्यापन शुरू हो गया है। शनिवार को छपरौली ब्लॉक के टांडा व छपरौली और खेकड़ा ब्लॉक के नूरपुर गांव में खुली बैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी के सामने ग्रामीणों की मौजूदगी में योजना का लाभ लेने वाले किसानों की सूची पढ़कर सुनाई। तीन दिन में आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी गांव-गांव जाकर सत्यापन करेंगे, जिसके आधार पर अपात्रों के नाम काटकर पात्रों को लाभ दिया जाएगा।
इस लिए शुरू किया गया अभियान
कई लोग अपात्र होने के बावजूद किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे है। इससे पात्र किसान योजना से वंचित रह रहे है। कृषि विभाग की ओर से पूर्व में अपात्र लोगों को नोटिस जारी कर ली गई रकम वापस करने के निर्देश दिए थे। मगर, अधिकांश किसानों ने विभाग की रकम नहीं लौटाई है। अब कृषि विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर खुली बैठकों का शुभारंभ किया गया है। इसमें अपात्र होते हुए भी सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों के नाम सार्वजनिक कर उनके नाम काटे जाएंगे। जिले की सभी 244 ग्राम पंचायतों के लिए खुली बैठक करने का कार्यक्रम तैयार किया जा गया है। बैठक में एक नोडल अधिकारी के अलावा लेखपाल, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और कृषि विभाग के पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

84 किसान कर चुके हैं 6.84 लाख की धनराशि वापस
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में ढाई हजार किसान आयकार दाता है। इन किसानों की सम्मान निधि भुगतान पर रोक लगाकर योजना के अंतर्गत ली गई धनराशि वापस करने के निर्देश दिए थे। इनमें से 84 किसान 6.84 लाख रुपये की धनराशि वापस कर चुके है। अन्य किसानों को भी जल्द धनराशि वापस करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ऐसे मिला सम्मान निधि का लाभ
किस्त लाभार्थी
पहली 113929
दूसरी 112505
तीसरी 111330
चौथी 102734
पांचवीं 98392
छठीं 93261
सातवीं 85496
आठवीं 76902
नौवीं 71058
दसवीं 56265
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed