{"_id":"66ca547d72a1e14c760b1d24","slug":"verification-of-33-primary-and-upper-primary-school-buildings-completed-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-117152-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 33 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन का सत्यापन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 33 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन का सत्यापन पूरा
Sun, 25 Aug 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में 31 प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन का सत्यापन पूरा हो गया है। जिले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 4.89 करोड़ रुपये से भवनों का निर्माण कराया था। विभाग की ओर से तीन सदस्यी टीम के गठन का निर्माण का सत्यापन कराया था जो पूरा हो गया है। अब जल्द ही भवन विभाग को हेंडओवर किए जाएंगे।
जिले में 531 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 331 प्राथमिक विद्यालय, 64 उच्च प्राथमिक और 136 कंपोजिट विद्यालय है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में जर्जर भवन चिह्ति का निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन स्तर पर 31 प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कराने की स्वीकृति दी गई थी। शासन की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने चार करोड़ 89 लाख रुपये के बजट से भवन का निर्माण कराया था। भवन का निर्माण पूरा होने पर विभाग की ओर से निर्माण का सत्यापन कराने के लिए तीन सदस्य टीम का गठन किया गया था। टीम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग के अधिकारी और पावर कॉरपोरेशन के अभियंता को शामिल किया गया था। टीम ने भवन के निर्माण की जांच की रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। सत्यापन की रिपोर्ट मिलने पर अब कार्यदाई संस्था की ओर से विभाग को भवन हैंडओवर कराए जा रहे है।
-- -
इन ब्लॉक में कराया गया था निर्माण जिले के छह ब्लॉक में से पांच ब्लॉक के 31 प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन का निर्माण के लिए चयन किया गया है। इनमें बड़ौत ब्लॉक में तीन, बिनौली ब्लॉक में 12, छपरौली ब्लॉक में छह, खेकड़ा ब्लॉक में सात और पिलाना ब्लॉक में पांच विद्यालय के भवन का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
-- -
वर्जन - जिले में 31 प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण कराया गया था। भवन का निर्माण होने पर तीन सदस्ययी टीम ने निर्माण का सत्यापन कराया गया था। सत्यापन पूरा होने पर अब संस्थान की ओर से भवन विभाग को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। - सौरव शुक्ला, जिला समन्वयक निर्माण