{"_id":"627569f3205eae6b5213a2d9","slug":"vegetable-vendors-entangled-with-the-team-that-arrived-to-seize-polythene-baraut-news-mrt587515194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन जब्त करने पहुंची टीम से उलझे सब्जी विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन जब्त करने पहुंची टीम से उलझे सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
बड़ौत सब्जी मंडी में पालिका कर्मी से नोकझोंक करता सब्जी विक्रेता
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की, एक दुकानदार हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मंडलायुक्त के आदेशों पर शुक्रवार को नगरपालिका की टीम सब्जी मंडी में पॉलीथिन को जब्त करने पहुंची टीम के साथ दुकानदार उलझ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एक दुकानदार ने पुलिस कर्मी के साथ धक्का-मुक्की कर दी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में दुकानदारों ने नगरपालिका में पहुंचकर हंगामा किया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजेन्द्र मलिक के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, सतेंद्र कुमार शुक्रवार को में पॉलीथिन जब्त करने के सब्जी मंडी में पहुंचे। एक दुकानदार के पास से पांच किलो से अधिक पॉलीथिन जब्त कर उसका चलाना किया। इस पर दुकानदार भड़क गया और टीम के साथ अभद्रता की। सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंचे। आरोप है कि दुकानदार ने पुलिस कर्मी के साथ धक्का-मुक्की कर दी। कुछ देर में कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आरोपी दुकानदार को हिरासत में लिया। इसके विरोध में मंडी के अन्य दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद दुकानदार नगरपालिका में पहुंचे और हंगामा करते हुए हिरासत में लिए दुकानदार को छुड़वाने की मांग की। टीम की तरफ से आरोपी दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजेन्द्र मलिक ने बताया कि टीम ने दुकानदार गुलजार पर एक हजार, प्रवेश पर एक हजार, इरफान पर 1500 व नीरज पर 1000 रूपये का जुर्माना लगाया है। बताया कि अभियान के दौरान एक दुकानदार ने पुलिस व टीम के साथ अभद्रता की तो उसके खिलाफ तहरीर दी गई है।