फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vegetable market opened in Lockdown, Police closed

लॉकडाऊन में खुली सब्जी मंडी, पुलिस ने कराई बंद

Sun, 12 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market opened in Lockdown, Police closed
खेकड़ा। लॉकडाउन के बावजूद डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी में कुछ सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें खोल दी। ग्राहक भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दुकानें बंद कराई और दुकानदार व ग्राहकों को फटकार लगाते हुए घर भेजा। उधर, कोतवाली पुलिस ने सड़कों पर बेवजह घूमने वाले 35 वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन

रविवार को लॉक डाउन के दूसरे दिन पुलिस ने जगह जगह बैरिकेडिंग कर नगर के सभी मार्गों को सील करा दिया। जो भी अनावश्यक घरों से निकले, उन्हें लाठियां फटकार वापस दौड़ाया। सुबह के समय डूंडाहैडा मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी में कुछ सब्जी विक्रेताओं ने दुकानें खोल दी। खरीददारी करने के लिए ग्राहक भी पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और सब्जी विक्रेताओं को जमकर फटकारते हुए दुकानें बंद कराकर उन्हें वहां से भगाया। इसके बाद पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूमने वाले 35 वाहन चालकाें के चालान किए। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार लोक डाउन का पालन कराया जा रहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed