{"_id":"6543923c6af88b767d012eda","slug":"vedi-bhoomi-pujan-program-concluded-for-panchkalyanak-pratishtha-mahotsav-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3635-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंचकल्यानक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर वेदी भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंचकल्यानक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर वेदी भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन
-कार्यक्रम के दौरान जैन श्रद्धालुओं में रहा उत्साह
फोटो संख्या 2
बड़ौत। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आगामी 17 से 22 नवंबर तक दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड में होने वाले चैत्यवृक्ष जिनालय जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव को लेकर बृहस्पतिवार को वेदी भूमि पूजन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान जैन श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।
पंडित श्रेयांश कुमार जैन के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह से ही जैन श्रद्धालुओं का कार्यक्रम में पहुंचना शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि पंचकल्यानक पंडित हंसमुख जैन के निर्देशन में संपन्न होगा। 17 नवंबर से 22 नवम्बर तक प्रतिदिन गर्भजन्म, तपज्ञान और मोक्ष कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं होंगी। कार्यक्रम में पंचकल्यानक महोत्सव के प्रमुख पात्र, सौधर्म इंद्र राजकुमार जैन, कुबेर इंद्र अंकुर जैन दिल्ली, यज्ञनायक अशोक जैन, स्वागत अध्यक्ष धनपाल जैन, भगवान के माता-पिता अभय कुमार, अनिता जैन, इशान इंद्र मनोज जैन रहेंगे।