{"_id":"61fc003982494d78dc5e3b64","slug":"vasant-panchami-in-the-triveni-of-siddha-sadhya-ravi-yoga-baraut-news-mrt575593370","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्ध, साध्य, रवि योग की त्रिवेणी में बसंत पंचमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्ध, साध्य, रवि योग की त्रिवेणी में बसंत पंचमी
विज्ञापन
अबूझ मुहूर्त होने के कारण होंगी बंपर शादियां, शुभ कार्य
बड़ौत। ऋतुराज वसंत के आगमन का सूचक पर्व वसंत पंचमी पांच फरवरी शनिवार को मनाई जाएगी। इस खास मौके पर मंगलकारी और कार्य में सिद्धि देने वाले सिद्ध, साध्य और रवि योग के त्रिवेणी संयोग में ज्ञान की देवी सरस्वती का पूजन होगा।
पचंवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पांच फरवरी को तड़के 3.46 बजे से अगले दिन सुबह तड़के 3.45 बजे तक रहेगी। इस मौके पर सिद्ध योग चार फरवरी को शाम 7.11 से अगले दिन पांच को शाम 7.11 से शाम 5.42 बजे तक रहेगा। साध्य योग भी 5.44 से दिवस पर्यंत रहेगा। इसके अतिरिक्त रवि योग का संयोग भी बना रहा। ये संयोग दिन को मंगलकारी बना रहे हैं। अबूझ मुहूर्त होने से शादियां होंगी। विद्यारंभ संस्कार होगा और मंदिर में मां सरस्वती का विशेष-श्रृंगार और पूजन किया जाएगा। संवाद