{"_id":"6921b4c9e8ec9ae9f007e71c","slug":"vaishnavi-won-the-gold-medal-in-javelin-throw-in-lucknow-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-142297-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जेवलिन थ्रो में वैष्णवी ने लखनऊ में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जेवलिन थ्रो में वैष्णवी ने लखनऊ में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
फोटो नंबर 22केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे की रहने वाली जेवलिन थ्रो खिलाड़ी वैष्णवी ने लखनऊ में खेलो इंडिया के तहत हुई एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। पदक जीतने से परिजनों में खुशी है।
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेलो इंडिया, एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई। खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान निवासी जेवलिन कोच संदीप यादव की बेटी वैष्णवी यादव भी जेवलिन थ्रो खिलाड़ी हैं। वैष्णवी ने शुक्रवार को प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जेवलीन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। संदीप ने बताया कि बेटी ने इससे पहले भी कई पदक जीते हैं और इससे परिजनों ने खुशी जताई।