फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination of adolescents started at 33 centers

33 केंद्रों पर किशोरों का टीकाकरण शुरु

Mon, 03 Jan 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of adolescents started at 33 centers
हमने लगवाई सबसे पहले वैक्सीन आप भी लगवाए:बागपत सीएचसी में सबसे पहले पहुंची न्यू कालोनी निवासी पर? - फोटो : BAGHPAT
92 हजार किशोरों का होना है टीकाकरण बागपत जिले में
विज्ञापन

1305 किशोरों ने लगवाया पहले दिन कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सोमवार से जिले में 33 केंद्रों पर 15 से 17 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ। सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में अलग से सत्र लगाकर टीकाकरण शुरू किया गया। जिले को 92 हजार किशोरों का टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। पहले दिन 1305 किशोरों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
किशोरों के टीकाकरण के लिए रविवार से रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए थे। इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि सोमवार को पहले दिन बागपत सीएचसी और इसके अंतर्गत आने वाली सभी पीएचसी पर 377 किशोरों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। स्कूल खुलने पर प्रबंधन से वार्ता कर किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण कराने के बाद किशोर काफी खुश दिखाई दिए। टीकाकरण के पहले दिन छपरौली सीएचसी पर 250, सीएचसी पिलाना में 34, सराय पीएचसी में 36, डौला पीएचसी में 33, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली में 260 किशोरों और अग्रवाल मंडी टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 35 युवाओं ने कोरोनारोधी टीकाकरण कराया। खेकड़ा सीएचसी, रटौल व बड़ागांव पीएचसी में 160 किशोरों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को 33 केंद्रों पर किशोरों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन स्लॉट की व्यवस्था कराई गई। -डॉ दीपा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ टीकाकरण
ब्लॉक टीकाकरण
बागपत 377
बड़ौत 175
बिनौली 260
छपरौली 240
खेकड़ा 140
पिलाना 113
कुल 1305
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed