फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination details of children and pregnant women made online

Baghpat News: ऑनलाइन हुआ बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का ब्योरा

Mon, 11 Mar 2024 05:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Vaccination details of children and pregnant women made online
-अभिभावक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कब और कौनसा टीका लगने का मिलेगा मैसेज
विज्ञापन

-देश में किसी भी जगह लगवाया जा सकेगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नवजात शिशुओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लगने वाले टीकाकरण का ब्योरा ऑनलाइन हो गया है। अभिभावक के पंजीकृत फोन पर बच्चे को कम और कौन सा टीका लगेगा का मैसेज मिलेगा। टीकाकरण का ब्योरा नए पोर्टल पर ऑनलाइन होने पर देश में कहीं भी बच्चों का टीकाकरण कराया जा सकेगा।
नियमित टीकाकरण डिजीटाइलेशन करने के लिए यू-विन पोर्टल की शुरुआत की गई है। पोर्टल पर टीकाकरण सत्र की कार्यक्रम, लाभार्थी का पंजीकरण और टीकाकरण की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। लाभार्थी अपने घर बैठकर टीकाकरण का स्लॉट भी बुक कर सकेंगे। साथ ही टीकाकरण पूर्ण होने पर लाभार्थी को पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से छूटे बच्चों का टीकाकरण करने में भी आसानी रहेगी। इसके अलावा पोर्टल पर प्रसव का डाटा भी अपलोड किया जाएगा ताकि बच्चों का बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण पूरा कराया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ़ दीपा सिंह ने बताया कि पोर्टल पर गर्भवती महिला और बच्चों की ऑनलाइन ट्रेकिंग की जाएगी, जिससे टीकाकरण से छूटे बच्चों की सूची के आधार पर उनका टीकारकण पूर्ण कराया जाएगा। पोर्टल को कोविन, ई-विन और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से भी लिंक किया जाएगा। सोमवार को पोर्टल लांच कर दिया है। पोर्टल पर टीकाकरण का ब्योरा अपलोड करने के लिए सभी चिकित्सक अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

----
शासन स्तर से बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने के लिए यू-विन पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल पर छूटे बच्चों का टीकाकरण करने में आसानी रहेगी। चिकित्सक और कर्मचारियों को बच्चों का डाटा अपडेट करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। - डॉ़ महावीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed