{"_id":"6a1d8c71b709e184d407e6b0","slug":"utkarsh-from-baraut-secures-all-india-rank-35-in-jee-advanced-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-152688-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत के उत्कर्ष ने जेईई एडवांस में हासिल की ऑल इंडिया 35वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत के उत्कर्ष ने जेईई एडवांस में हासिल की ऑल इंडिया 35वीं रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उत्कर्ष पहले भी जेईई मेंस में दो बार उत्तर प्रदेश टॉपर रह चुके, सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। नगर के प्रमेंद्रपुरम निवासी उत्कर्ष ने जेईई एडवांस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 35वीं रैंक प्राप्त की है। सोमवार को जारी हुए परिणाम में उन्होंने यह सफलता हासिल की। इस उपलब्धि से उनके परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
उत्कर्ष ने इससे पहले भी कई परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह जेईई मेंस परीक्षा में दो बार उत्तर प्रदेश के टॉपर रह चुके हैं। उन्होंने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कर्ष ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए थे। फरवरी में हुई जेईई मेंस परीक्षा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 13वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद एक अन्य जेईई मेंस परीक्षा में उन्हें 27वीं अखिल भारतीय रैंक मिली थी। दोनों ही बार उन्होंने उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। उत्कर्ष का सपना कंप्यूटर साइंस से इंजीनियर बनना है। इस रैंक के साथ उन्हें देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिला मिलने की उम्मीद है। उत्कर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। उनके पिता दीपेंद्र खोखर मेरठ की चीनी मिल सकौती में महाप्रबंधक हैं। उनकी माता गीता जनता वैदिक इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। उत्कर्ष की बड़ी बहन दिशा एमबीए करने के बाद चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उत्कर्ष कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।