{"_id":"63a342aaf6df1112a538ee62","slug":"used-to-fight-on-demanding-salary-so-killed-baraut-news-mrt618726357","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तनख्वाह मांगने पर करता था मारपीट, इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तनख्वाह मांगने पर करता था मारपीट, इसलिए मार डाला
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने महावतपुर गांव के सरदार सिंह हत्याकांड में आरोपी नौकर अर्जुन को सुन्हैड़ा गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तनख्वाह मांगने पर सरदार सिंह नौकर के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर उसने सरदार सिंह को मौत के घाट उतार दिया था।
10 दिसंबर कि सुबह महावतपुर बावली गांव के 65 वर्षीय सरदार सिंह की उसके नौकर अर्जुन उर्फ छोटू पुत्र नागेंद्र निवासी महतो निवासी मुकुंदपुर थाना केतार जनपद गढ़वा झारखंड ने बलकटी से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के परिवार से सत्यवीर सिंह ने आरोपी नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मंगलवार रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि अर्जुन गांव के जंगल में छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नौकर अर्जुन उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से सरदार सिंह के यहां 2000 रुपये प्रति माह पर काम करता था।
विज्ञापन
जब भी तनख्वाह मांगता था, तो सरदार सिंह उसके साथ मारपीट करता था। जिसके बाद गुस्से में आकर मैंने बलकटी से हमला पर सरदार सिंह को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद वह सुन्हैड़ा गांव के जंगल में जाकर छिप गया था। वहीं पर ही एक किसान के यहां पर काम करने लगा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद कर ली है।