फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar, tussle and fight over gay live in relationship

समलैंगिक लिव इन रिलेशन को लेकर हंगामा, खींचतान और मारपीट

Mon, 09 Nov 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar, tussle and fight over gay live in relationship
समलैंगिक लिव इन रिलेशन को लेकर हंगामा, खींचतान और मारपीट
विज्ञापन

छपरौली चुंगी पर परिजनों ने किया एक युवती को ले जाने का प्रयास, खूब हुआ तमाशा
पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, एक युवती को परिजनों के हवाले किया
तमाशबीन भीड़ में से किसी ने वीडियो बनाकर किया वायरल
एक साल से दोनों रह रही थीं साथ, एक युवती छपरौली और दूसरी मुजफ्फरनगर की
बड़ौत। समलैंगिक लिव इन रिलेशनशिप को लेकर रविवार को छपरौली चुंगी पर हंगामा हो गया। एक युवती के परिजन उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे, इस पर उनकी दूसरी युवती से खूब खींचातानी और मारपीट हुई। इस दौरान भीड़ जमा हो गई और किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस पहुंची और दोनों युवतियों व परिजनों को थाने ले गई। जहां एक युवती को उसके परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर भेज दिया। अब दूसरी युवती ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।
थाने में छपरौली कस्बे की युवती ने बताया कि वह और मुजफ्फरनगर के एक गांव की रहने वाली सहेली एक साल से कस्बा छपरौली में लिव इन में रह रहे हैं। दोनों बालिग हैं। सहेली के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। वह उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। गत 29 सितंबर 2020 को दोनों ने एसपी बागपत को प्रार्थना पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। रविवार को दोनों किसी काम से बड़ौत आई हुई थीं। यहां सहेली के पिता और अन्य परिजनों ने उन्हें नगर की छपरौली चुंगी के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रोक लिया और सहेली को बाइक पर ले जाने लगे। इस दौरान बागपत निवासी युवती के साथ मारपीट भी हुई। इससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

बागपत की युवती का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने उस पर सहेली के साथ गलत काम करने का आरोप लगाया और सहेली को उसके परिजनों के साथ भेज दिया। युवती ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उसे उसकी सहेली से नहीं मिलवाया गया, तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मुजफ्फरनगर निवासी सहेली के पिता का कहना था कि युवती ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ रख रखा था। इसलिए उसके चंगुल से छुड़ाकर ले जा रहे हैं। सीओ आलोक कुमार का कहना था कि मामले की छानबीन की जा रही है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

छपरौली में मिली थीं दोनों युवतियां
मुजफ्फरनगर निवासी सहेली अपनी बुआ के यहां बागपत के एक गांव में रहती थी और छपरौली के एक नर्सिंग होम में सहायिका के रूप में काम करती थी। युवती भी नर्सिंग होम मेें आती-जाती थी। दोनों की मुलाकात एक साल पहले यहीं हुई थी। तभी से दोनों लिव इन में रह रही थीं। दोनों ने अपने परिजनों से कह दिया कि किसी भी लड़के से शादी से नहीं करेंगी। दुनिया उनके रिश्ते को चाहे कोई भी नाम दे, वे साथ ही रहेंगी। परिजनों से जान का खतरा बताया। बागपत निवासी युवती कांग्रेस की महिला इकाई से जुड़ी है। इसकी पुष्टि कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष राकेश सौदाई ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed