{"_id":"60f9be288ebc3e79be17cf61","slug":"uproar-tension-over-putting-animal-remains-in-the-open-baghpat-news-mrt5485832139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के अवशेष खुले में डालने को लेकर हंगामा, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के अवशेष खुले में डालने को लेकर हंगामा, तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। क्षेत्र के शबगा गांव में बृहस्पतिवार सुबह पशुओं के अवशेष खुले में डालने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेष गड्ढे में दबवा दिए। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
शबगा गांव में सुबह करीब आठ बजे बकरीद पर हुई कुर्बानी के अवशेष एक युवक बोरे में लेकर तालाब की ओर जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बोरे में पशुओं के अवशेष भरे देख ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उक्त युवक मौका पाकर भाग निकला। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते ऐसा हो रहा है। अगर पुलिस सतर्कता बरतती तो कोई भी माहौल खराब करने का प्रयास नहीं कर सकता था।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में ही डीएम, एसपी एवं एसडीएम के दफ्तर में ज्ञापन देकर प्रतिबंधित पशुओं के कटान पर रोक लगाने की मांग की थी। विरोध करने वालों में सत्येंद्र, हरवीर, राजीव, विपिन, रवि शास्त्री, अंकुर, राजेंद्र, संजीव, ओमपाल, धर्मवीर, धर्मेंद्र, राजकुमार, सतवीर, यशपाल, अमित आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष छपरौली प्रदीप शर्मा ने बताया पशुओं के अवशेष को गड्ढे में दबवा दिया गया है। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए एहतियातन पीएसी तैनात की गई है।