फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over water logging

जलभराव को लेकर ने किया हंगामा

Sat, 23 Jul 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uproar over water logging
जलभराव को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। बावली गांव के ग्रामीणों ने जलभराव पर रोष जताते हुए शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने बीडीओ पर अनदेखी करने और फोन रिसीव न करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण हाईवे जाम कर आंदोलन करेंगे।
जिला पंचायत सदस्य विनय बावली के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गांव के मुख्य मार्ग पर कई सालों से ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अब गांव के शिवभक्त कांवडियां इसी मार्ग से कांवड़ लेकर गांव के शिवालयों पर जलाभिषेक करेंगे, ऐसी ही स्थिति बनी रही तो जलभराव से शिवभक्तों को गुजरना पड़ेगा। आरोप लगाया कि बीडीओ ज्योति बाला न तो शिकायत पर कोई कार्रवाई कर रही है और न ही कई दिन से फोन उठा रहीं हैं। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर हाईवे जाम कर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और धरना समाप्त कराकर ग्रामीणों को वापस भेजा। बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि वह कांवड़ यात्रा में व्यस्त हैं, ग्राम सचिव व प्रधान को समस्या का समाधान कराने के लिए कह दिया है। धरने पर मौजूद ग्रामीणों में ऊधम सिंह, डॉ. बिल्लू, जगत सिंह प्रधान, बॉबी बावली, मनोज बावली, उत्तम, सलीम, रामकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed