{"_id":"631e24457993cb1e8861f3cf","slug":"uproar-over-the-detention-of-the-father-of-the-deceased-girls-baraut-news-mrt6048485200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक युवतियों के पिता को नजरबंद करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक युवतियों के पिता को नजरबंद करने पर हंगामा
विज्ञापन
बागपत : मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे महक सिंह को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। बाछौड़ प्रकरण में आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की मांग के लिए सीएम से मिलने जा रहे मृतक युवतियों के पिता महक सिंह को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जिसके विरोध में समाज के लोगों ने पंचायत कर बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग को अवरुद्ध करने का निर्णय लिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस महक सिंह को लेकर पंचायत में पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ।
गुराना रोड स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में हुई पंचायत में वक्ताओं ने बताया कि बाछौड़ प्रकरण को कई माह बीत जाने के बाद भी अभी तक न तो आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी हुई है। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की इस कार्यशैली की शिकायत करने के लिए जब पीड़ित महक सिंह सीएम से मिलने के लिए बागपत जाने लगे, तो पुलिस ने जबरन उन्हें नजरबंद कर दिया। जिस पर समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पंचायत में पुलिस प्रशासन को 15 मिनट का समय दिया और महक सिंह को छोड़ने की मांग की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस महक सिंह को लेकर पंचायत में पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
पंचायत में ये रहे मौजूद
भगत सिंह, मास्टर विनोद विश्वकर्मा, बाबूराम विश्वकर्मा, पद्म सिंह, डॉ. वेदप्रकाश, बिरसेन बसी, रोहताश प्रधान, बीर सिंह, विरम सिंह, देवदत्त, मूलचंद, रामकुमार, महक सिंह, यामीन, बिल्लू, जयपाल, अशोक, मोहित, अजय, रोहित, सतपाल सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, हवा सिंह, राज सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतप्रकाश विश्वकर्मा, सचिन, राधेश्याम, निखिल, सन्नी, जयदेव सिंह, कृष्ण पांचाल, अशोक, राजेंद्र, संजय, राहुल, डॉ. वेदप्रकाश विश्वकर्मा, रोहताश विश्वकर्मा, मदन, नीतू, सुरेंद्र, मनीष आदि रहे।