{"_id":"6272d22200c14e50261dd3ad","slug":"uproar-over-non-registration-of-case-against-nursing-home-baraut-news-mrt5872423146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती नर्सिग होम के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती नर्सिग होम के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। युवती की मौत के मामले में प्रशासन निदेशक के आदेश के बावजूद छपरौली रोड स्थित नर्सिंग होम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में बुधवार को पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दिल्ली रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। जल्द कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि छपरौली कस्बा निवासी रितु पुत्री योगेंद्र को 28 सितंबर को डिलीवरी के लिए बड़ौत में छपरौली रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। आपरेशन में लापरवाही के कारण रितु की तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे एक अक्टूबर को शाम छह बजे मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दो अक्टूबर को लोकप्रिय अस्पताल में रितु की मौत हो गई थी। इसकी शिकायत मंडलायुक्त, डीएम, सीएमओ से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने लखनऊ तक अधिकारियों से शिकायत की। निदेशक प्रशासन डॉ. राजागणपति द्वारा 29 अप्रैल को हॉस्पिटल के खिलाफ सीएमओ बागपत को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए हुए हैं। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पीड़ित पक्ष ने अस्पताल को सील कर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो एसपी कार्यालय पर अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि जल्द ही अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। उधर, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रशासन निदेशक के आदेश पर अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उधर, अस्पताल की महिला चिकित्सक शिवानी कौशिक ने बताया कि मरीज की अस्पताल में मौत नहीं हुई थी। तीसरे दिन मरीज को यहां से रेफर कर दिया गया था। कोई लापरवाही नहीं हुई।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि अस्पताल में महिला की मौत के मामले में जांच के उपरांत निदेशक प्रशासन के आदेश पर उप मुख्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार की तहरीर पर सरस्वती नर्सिग होम की संचालिका अनिता शर्मा पत्नी अजय शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।