फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over drainage of highway, farmers gave ultimatum

हाइवे की जलनिकासी पर हंगामा, किसानों ने दिया अल्टीमेटम

Fri, 10 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uproar over drainage of highway, farmers gave ultimatum
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सिसाना गांव में भरे पानी की निकासी पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। एसडीएम सदर और सीओ खेकड़ा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम ने हाइवे की रेलिंग से खेतों की ओर पानी की निकासी करा दी। विरोध में किसानों ने हंगामा किया। किसानों का कहना था कि उनकी 150 बीघा फसल बर्बाद हो जाएगी। प्रशासन को कलक्ट्रेट तक नाला खुदाई कराकर जलनिकासी करानी चाहिए। किसानों ने आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

कई दिनों से हाइवे पर भरा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया था। शुक्रवार को एसडीएम सदर रामनयन सिंह, सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार, महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान, इंस्पेक्टर सिंघावली अहीर शिव प्रकाश पुलिस और पीएसी टीम के साथ सिसाना पहुंचे। हाइवे के नाले पर बनाई गई रेलिंग को तोड़कर खेतों की ओर से पानी निकाला गया। महिलाओं और किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस से नोकझोंक हुई। किसानों का कहना था कि उनकी चारे की फसल बर्बाद हो जाएगी। प्रशासन को पानी का कोई स्थायी समाधान करना चाहिए। जलनिकासी कराकर टीम लौट आई। किसान प्रमोद जैन, कैलाश, सुरेंद्र, कालू, गजेंद्र, रोहताश, विवेक और रमेश कुमार ने कलक्ट्रेट में धरने प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है। किसानों का कहना था कि डेढ सौ बीघा जमीन पर खड़ी फसल बर्बाद हो जाएगी। पानी को सीधे यमुना में निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed