Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: दिवाली पर हुए झगड़े की रंजिश में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, तालाब में फेंका

Sun, 15 Nov 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime news
कपिल की हत्या के बाद बागपत के सरूरपुर गांव में गमजदा परिजन l संवाद
बागपत। सरूरपुरकलां गांव में दिवाली की रात पटाखा जलाने पर हुए झगड़े की रंजिश में शनिवार शाम मजदूर कपिल (25) की पड़ोसी जोगेंद्र ने पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद शव उठाकर तालाब में फेंककर आरोपी भाग गया। वहां आए परिवार वालों ने हंगामा भी किया। मृतक के पिता महेशपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी जोगेंद्र उर्फ छोटू व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सरूरपुरकलां गांव निवासी महेशपाल ने बताया कि उनका और पड़ोसी जोगेंद्र उर्फ छोटू के मकान आमने-सामने हैं। दिवाली के दिन उसका बेटा कपिल अपने घर के बाहर पटाखा जला रहा था, जो पड़ोसी जोगेंद्र के मकान में गिर गया। इस पर जोगेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए कपिल की पिटाई कर दी। बताया कि जोगेंद्र ने कपिल को तमंचे की बट मारी, जो आंख के ऊपर लगने से वह घायल हो गया था। तब किसी तरह मामला शांत करा दिया गया था, मगर जोगेंद्र तभी से कपिल से रंजिश रखने लगा था। बताया कि शनिवार शाम उसका भांजा मजदूरी पर खेत में धान की कटाई करके घर वापस आ रहा था। तभी पड़ोसी जोगेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर कपिल को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। हमलावर जोगेंद्र और उसके साथियों ने चाकू से कई वार करके कपिल की हत्या कर दी। इसके बाद शव गली से उठाकर पास में तालाब में फेंककर भाग गए। थोड़ी देर बाद तालाब में गोबर डालने गए ताऊ के बेटे बंटी को तालाब में कपिल के पैर दिखाई दिए। उसने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को इसके बारे में बताया और पैर पकड़कर कपिल को बाहर खींचा। जिंदा होने की उम्मीद में कंबल में लपेटकर अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपिल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जोगेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले भी हुआ था झगड़ा
कपिल अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी हत्या से परिवार में मां, भाई मनीष, आशीष रह गए हैं। गांव में रहने वाली कपिल की मौसी सुमन ने बताया कि छह माह पहले भी जोगेंद्र के साथ कपिल का झगड़ा हुआ था। हर बार परिवार के लोग समझाकर मामले को शांत करा देते थे, मगर उनको नहीं पता था कि इस तरह से जोगेंद्र एक दिन कपिल की हत्या कर देगा। वह जोगेंद्र के एनकाउंटर की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात
कपिल व जोगेंद्र के घर आसपास है। इसको देखते हुए वहां पुलिस तैनात कर दी गई है, क्योंकि इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति है।

वर्जन-
युवक की हत्या में पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहां दोनों परिवारों के घर आसपास हैं, वहां पुलिस तैनात है।
-पूर्णेंदु सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed