फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of migrant laborers, jammed on the border

प्रवासियों को बॉर्डर पर रोका, विरोध में लगाया जाम और किया हंगामा

Sun, 17 May 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Uproar of migrant laborers, jammed on the border
बागपत। निवाड़ा चेकपोस्ट पर यमुना नदी पार स्थित मंदिर में ठहरे प्रवासी मजदूरों ने घर जाने की मांग को लेकर रविवार को हंगामा जमकर हंगामा किया। बागपत-सोनीपत हाईवे जाम कर वाहनों का आवागमन रोक दिया। प्रवासियों को कहना था कि बागपत और सोनीपत पुलिस ने तीन दिन से उन्हें मंदिर में ही रोक रखा है। घर जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने किसी तरह शांत कर सोनीपत के राई स्थित स्क्रीनिंग सेंटर भिजवाया।
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन कराए पैदल ही करीब 500 कामगार जिले के बॉर्डर पर पहुंच गए थे। पुलिस ने इन्हें निवाड़ा चेक पोस्ट पर यमुना नदी पार स्थित मंदिर में ठहरा दिया था। रविवार को इन प्रवासी मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बागपत-सोनीपत हाईवे को जाम कर हंगामा कर दिया। मजदूरों का कहना था कि उन्हें तीन दिन से मंदिर में रोककर रखा गया है। बार-बार घर भेजने की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया जा रहा है। हाईवे जाम होने से यमुना नदी के पुल पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें हाईवे से हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। बागपत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार, निवाड़ा चौकी प्रभारी जनार्दन और हरियाणा पुलिस ने मजदूरों को समझाबुझा कर शांत किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मजदूरों को हरियाणा के राई गांव में बनाए गए स्क्रीनिंग सेंटर में भेजा गया है। राई में ही इनकी स्क्रीनिंग एवं रजिस्ट्रेशन कराकर उनके घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लाठियों से धकेले गए मजदूर
बागपत। हाईवे पर एकत्र हो गए मजदूरों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें लाठियों से धकेलते हुए हाईवे से हटाया।
ट्रकों से आए मजदूरों को किया रवाना
खेकड़ा। रविवार सुबह करीब दस बजे सैकड़ों प्रवासी मजदूर एक ट्रक में शहर स्थित अस्थाई आश्रय स्थल पर पहुंचे, जहां सभी की स्क्रीनिंग की गई। बाद में बसों में बैठाकर उनके गृह जनपदों के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा से गुजरे सैकड़ों मजदूर
छपरौली। टांडा पुलिस चौकी से सैकड़ों मजदूर जुगाड़ में सवार होकर अपने घरों के लिए रवाना हो गए। यह प्रवासी यमुना नदी पार कर पहुंचे थे। इसके अलावा शामली के कैराना से होते हुए भी कुछ प्रवासी शामली जाने के बजाए टांडा पहुंच गए और यहां से अपने गंतव्य क्षेत्रों को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed