फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar in the police station when chain robbery was not disclosed

चेन लूट का खुलासा नहीं होने पर थाने में हंगामा

Wed, 03 Aug 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the police station when chain robbery was not disclosed
खेकड़ा। चेन लूट की घटना का 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ थाने पहुंची। उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। शीघ्र घटना का खुलासा नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

18 जुलाई की सुबह मोहल्ला औरंगाबाद के रहने वाले कैलाश गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता बाजार गई थीं। बाजार पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो लुटेरे सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े बाजार में हुई यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी। पीड़िता सीमा ने तहरीर भी दे दी थी, इसके बावजूद पुलिस अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी है। बुधवार सुबह पीड़ित सीमा अपने पुत्र मोहित गुप्ता के साथ थाने में पहुंची और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस टीम आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed