{"_id":"611800788ebc3edf9f4ba66e","slug":"uproar-in-the-kotwali-after-the-accused-were-released-from-the-kotwali-baraut-news-mrt5519103174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को कोतवाली से ही छोड़ने पर कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों को कोतवाली से ही छोड़ने पर कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। डूडा कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में मामूली धारा लगाकर दूसरे वर्ग के आरोपी लोगों को कोतवाली से ही छोड़ने के विरोध में शनिवार को पट्टी मेहर के लोगों ने हंगामा किया। मामला बढ़ता देख एसपी ने कोतवाल से पूरे प्रकरण की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि घायल कपिल शर्मा और उसका परिवार पट्टी मेहर का रहने वाला है। कपिल गाजियाबाद के लोनी में डूडा कार्यालय में कर्मचारी है। आरोप लगाया कि उनके मकान के पास रहने वाले दूसरे वर्ग के कुछ व्यक्ति उनसे रंजिश रखते है। इस कारण आए दिन उनके साथ मारपीट करते रहते है। बृहस्पतिवार की देर शाम कपिल बाइक से लोनी से लौट रहा था। बड़ौत में गुरुद्वारा के सामने आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसकी पत्नी मधु शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि हमलावरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोतवाली से ही उन्हें जमानत दे दी। अब आरोपी उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे है। इस पर एसपी नीरज कुमार जानदौन ने कोतवाल शिव प्रकाश को निर्देशित किया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर समीर, नदीम, शकीला और दानिश के खिलाफ धारा 147 और 323 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उन्हें छोड़ने की जानकारी नहीं है, यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।