फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar in Sarurpur over construction of drain on highway

हाईवे पर नाला निर्माण को लेकर सरूरपुर में हंगामा

Sun, 31 May 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Sarurpur over construction of drain on highway
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण को लेकर सरूरपुर कलां गांव में फिर हंगामा हुआ। नाला निर्माण का विरोध किया गया। एनएचएआई के अधिकारियों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम रामनयन सिंह ने बताया कि प्रकरण का निपटारा करा दिया गया है। उधर, पांच परिवारों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की गई है। वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव में साल 2012 से ही हाईवे पर नाला निर्माण को लेकर विवाद है। रविवार को एनएचएआई के ठेकेदार नाला निर्माण करने पहुंचे तो विरोध शुरू हो गया। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। एनएचएआई के अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी। एसडीएम रामनयन सिंह और सीओ सदर ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। बागपत कोतवाली और सरूरपुर चौकी से पुलिस बुला ली गई। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस जगह नाला बनाया जा रहा है, उस पर हाईकोर्ट से स्टे है। ग्रामीण अनुपम ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर नाला खोदा जा रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में नाला खुदाई का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उधर, एसडीएम रामनयन सिंह ने बताया कि प्रकरण का निपटारा कर दिया गया है। सीओ सदर का कहना है कि अगर बेवजह कार्य में बाधा डाली गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed