फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar at supply office against ration dealer

राशन डीलर के खिलाफ कार्डधारकों का आपूर्ति विभाग कार्यालय पर हंगामा

Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar at supply office against ration dealer
बड़ौत। डीलर द्वारा राशन नहीं दिए जाने के विरोध में सोमवार को तितरौदा गांव की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर आपूर्ति कार्यालय पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। वहीं, एसडीएम से कार्रवाई की मांग की। वहीं, उन्होंने कार्रवाई न होने पर तहसील में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि डीलर ने अपात्रों को सूची में शामिल करने के लिए 80 पात्रों के राशन कार्डों की यूनिट खत्म करा दीं। आरोप लगाया कि डीलर द्वारा खुलेआम राशन की कालाबाजारी की जा रही है। जिस कारण हमें कम यूनिट राशन दिया जा रहा है। विरोध करने पर राशन डीलर द्वारा महिलाओं से अभद्रता की जाती है। बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद न तो आपूर्ति अधिकारी डीलर के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में राशन न मिलने पर उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम सुभाष सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राशन डीलर के खिलाफ शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। उधर, इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में इमराना, नसीमा, कौशल्या, कमलेश, पवित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed